नवविवाहिता की गुमशुदगी दर्ज

 

रुड़की। नवविवाहिता घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने नवविवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि पुत्री की शादी छह माह पूर्व कस्बा निवासी युवक की थी। एक माह पूर्व पुत्री परिजनों से मिलने आई थी। तीन दिन पूर्व पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से पुत्री की काफी तलाश की। लेकिन पुत्री का कही कुछ पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि नवविवाहिता को तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *