बाजार आयी युवती लापता

 

रुड़की। एक ग्रामीण ने भगवानपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए अपनी पुत्री के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घाड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व उनकी पुत्री किसी काम से कस्बा भगवानपुर आई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। जिसकी कई जगह तलाश की गई। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। उप निरीक्षक अनिल बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *