खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की प्रवर्तन टीम ने कई स्थानों पर मारे छापे

 

काशीपुर। शासन और प्रशासन को मिलावटी सामग्री बेचने की मिल रही शिकायतों पर देहरादून के दिशा निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधिक विभाग की गठित प्रवर्तन टीम द्वारा नगर के कई मसाले की फैक्ट्री एवं ऑयल मिल पर छापेमारी कर उनके सैम्पल लिये गये। जिससे फैक्ट्री स्वामियों में हड़कंप मच गया। शनिवार को प्रभारी उपायुक्त कुमाऊं मंडल (एफडीए) मनोज कुमार थपरियाल, ललित मोहन पाण्डे प्रभारी अभिहित अधिकारी ऊधम सिंह नगर, आरके शर्मा प्रभारी अभिहित अधिकारी पिथौरागढ़, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती आशा, विपिन कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागेश्वर की टीम द्वारा नगर स्थित चार स्थानों पर छापेमारी की गयी और सैम्पल लिये गये। जिसमें शिव आॅयल मिल से सोया रिफाइन्ड सरसों के तेल का नमूना, स्वाति आयल मिल से सरसों तेल का नमूना, चरनजीत फूड प्रोडेक्ट, रुद्रा ट्रेडर्स से हल्दी, धनिया, मिल के नमूने लिये गये। टीम के प्रभारी द्वारा बताया कि नमूनों को लेने के बाद इसकी जांच की जायेगी और खाद्य सामग्री निर्धारित मानक के अनुरुप न पाये जाने पर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *