मारपीट के आरोपी पर मुकदमा दर्ज
काशीपुर। ग्राम टांडा गोरु निवासी सरवन सिंह ने बन्नाखेड़ा चौकी में तहरीर देकर बताया है कि उसका बेटा मनजीत अपने साथी विनोद के साथ घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव का संजू तेज रफ्तार से कार लेकर आया और मनजीत को टक्कर मार दी। इससे मनजीत के पांव में चोट आई है। जबकि विनोद बाल-बाल बच गया। संजू ने उसके बेटे मनजीत को जान से मारने की भी धमकी दी है। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने कहा संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
