साईकिल रैली से दिया डाक्टरों ने सेहतमंद रहने का संदेश
देहरादून। दून के डाक्टरों ने रविवार को साईकिल रैली निकालकर लोगों को सेहतमंद रहने का संदेश दिया। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक किया। बताया कि दर्द रहित सर्जरी और अन्य समस्याओं को दूर करने में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की क्या भूमिका होती है। गांधी पार्क से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल चकराता रोड तक रैली निकाली गई। रैली का घंटाघर समेत अन्य जगहों पर स्वागत किया गया। एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के अलावा कई सर्जन, चिकित्सक और बच्चों और डॉक्टरों के परिवार के सदस्यों ने भी रैली में भाग लिया। साइकिल रैली के बाद मरीजों में दर्द से राहत के लिए एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की भूमिका पर भी चर्चा की गई। रैली में यूक्रेन में फंसे छात्रों के सुरक्षित होने और स्वास्थ्य रहने एवं जल्द वापसी की कामना की। इस दौरान अध्यक्षा डा. पारुल जिंदल, डॉ. विजय त्यागी, डॉ. प्रीतीश, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. उमेश जोशी आशुतोष, डॉ. एसपी गौतम, डॉ. निधि कुमार, डॉक्टर दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
