काशीपुर। कुंडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर बुढानपुर निवासी नासिर पुत्र बाबू अली बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।