उत्तराखंड में कोरोना के 33 नए केस
देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 33 नए मरीज मिले और 42 मरीज ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 473 रह गई है। मंगलवार को अल्मोड़ा में दो, देहरादून में 14, हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़, यूएस नगर और रुद्रप्रयाग में एक- एक जबकि पांच जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है।
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.48 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95.69 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार को 6817 सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 6838 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्यभर में 11 हजार के करीब लोगों को कोरोना रोधी टीकें की डोज लगाई गई है।
प्रदेश में मंगलवार को 11,762 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 79,58,171 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं, वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 2,76,423 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,68,644 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।
