साइकिल रैली निकाल महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक किया

 

देहरादून। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को देहरादून साइक्लिंग क्लब और देहरादून ट्रैफिक पुलिस की ओर से साइक्लोथोंन का आयोजन किया। जिसके माध्यम से महिलाओं को उनकी सेहत के प्रति जागरूक किया गया। देहरादून साइक्लिंग क्लब के 30 साइक्लिस्ट ने प्रतिभाग किया। यात्रा सुबह सात बजे घंटाघर से शुरू हुई, जो बहल चौक, ईसी रोड, सर्वे चौक, आराघर टी जंक्शन, पुलिस लाइन गेट, रेस कोर्स चौक, एमकेपी चौक होते हुए परेड ग्राउंड पर समाप्त हुई। यात्रा में युवाओं, महिलाओ और बुजुर्गो ने भाग लिया। क्लब के सचिव हरिसिमरन सिंह ने सभी महिलाओ को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और युनाइटेड नेशन के अंतराष्ट्रीय दिवस के मुख्य विषय एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता को हर विद्यालय, कॉलेज और कार्यलय तक ले जाने पर जोर दिया। महिलाओं ने हमेशा उत्तराखंड के पर्यावरण को बचाया है चिपको मूवमेंट से आज भी समय की मांग है देहरादून को प्रदूषण और ट्रैफिक से बचाया जाए और इस कार्य के लिए महिलाओ की भाग्येदारी से ज्यादा उनकी जिम्मेदारी है। क्लब के मीडिया प्रभारी शुभम कोठरी, फाइनेंस हेड डिंपल सोटी, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिशर चावला, रोहित रावत, ऋतिक, वरुण, काजल, तान्या, रीना, शुभम, शिशर, डिंपल, मनोज अत्री, सतीश मोरे, नरेंद्र, शबीर, अंशु कनोजिया, अमित बालियान, भोले यादव, चांदनी अरोड़ा, अशोक, ऋतिक, कार्तिकेय, राहुल रावत, गगन आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *