हिसार में स्पा सेंटर की संचालिका ने वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने पर जहर निगल दी जान
हिसार……..
वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने पर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल अपनी जान दे दी। सिटी थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मृतका के शव को कब्जे में लेकर शहर के सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक महिला के पति ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी शहर के एक स्पा सेंटर में पिछले 3 वर्ष से काम कर रही थी। कुछ समय पहले उसकी पत्नी सपा सेंटर पर पार्टनरशिप में काम करने लगी।
करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी ने उसे बताया था कि उसका पिछले तीन साल से मोनू नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। लेकिन स्पा सेंटर में काम करने वाली एक अन्य युवती को इस बात का पता लग गया। इस युवती ने उसकी पत्नी से फोनपे से रुपए डलवाने के बहाने मोनू का नंबर हासिल कर लिया। जिसके बाद यह युवती मोनू से बात करने लगी। आरोप है कि इसके बाद इस युवती ने मोनू और स्पा सेंटर के पार्टनर विक्रम के साथ मिलकर उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि तीनों आरोपितों ने उसकी पत्नी को स्पा करने कि वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपितों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी पत्नी को 50 हजार रुपए देने के लिए कहा। उसकी पत्नी ने इसके लिए मना किया तो प्रतिदिन आरोपित उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।
