गंगा स्वच्छता के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू
चमोली। सोमवार को स्व. डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर सेमी-ग्वाड़ में शुरू हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकाली और गंगा स्वच्छता के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।
सोमवार को शिविर का उद्घाटन एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस कंडारी, कार्यक्रम अधिकारी डा. एसआर सिंह, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा. आरसी भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एसडीएम पांडेय ने कहा कि अनुशासन में रहकर ही जीवन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान डा. राधा रावत, डा. कविता पाठक, डा. चंद्रावती टम्टा, डा. शीतल देशवाल, डा. शालिनी सैनी, डा. पूनम, डा. श्वाति सुंदरियाल, डा. दिशा शर्मा, डा. हरीश चंद्र रतूड़ी, डा. नेतराम, डा. कीर्तिराम डंगवाल, डा. चंद्रमोहन जस्वाण, डा. एएस रावत, एसएल मुनियाल, जेएस रावत आदि शामिल थे।
