वर्ल्ड हैप्पीनेस डे पर किए गए कार्यक्रम 

रुद्रप्रयाग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रप्रयाग सेवा केंद्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एलईडी वैन द्वारा ग्राम अरखुंड में कार्यक्रम किया। अरखुंड में 80 और नैली गांव में 100 लोगों के बीच भारत की पहचान आत्मनिर्भर किसान के तहत कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर बीके मेहर चंद डायरेक्टर गढ़वाल जोन ने मन को शांत रखने के तरीके बताए। कहा कि सदा खुश रखने के लिए हमें आत्मिक स्थिति मे रहने का अभ्यास करना होगा। यह अभ्यास सहज राजयोग मेडिटेशन द्वारा संभव है जिसे ब्रह्माकुमारीज के सभी सेवा केंद्रों पर निशुल्क सिखाया जाता है। इस मौके पर खेती को बेहतर और प्रगतिशील बनाने के तरीके भी बताए। कार्यक्रम में बीके नीलम, बीके ज्योति, बीके विनय, बीके जगमोहन, शिव सिंह, चंदन सिंह राणा, कलपेश्वरी देवी, मंजू देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *