फाटा में लगाया गया घोड़े-खच्चरों का मेडिकल कैम्प
रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों के संचालन को लेकर पशुपालन विभाग फाटा ने न्याय पंचायत स्तर पर मेडिकल कैंप लगाया। पशुपालन विभाग फाटा के चिकित्साधिकारी डॉ अमित सिंह ने बताया कि विभाग ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े खच्चरों का मेडिकल चेकअप कैम्प 21 मार्च से शुरू किया गया है, जिसमें सोमवार को 50 घोड़े खच्चरों की जांच की गई और मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया। मेडिकल कैम्प में मैखण्डा, खड़िया, धानी एवं रैल गांव के खच्चर स्वामियों ने अपने जानवरों का मेडिकल परीक्षण किया गया। साथ ही जिला पंचायत विभाग की ओर से 1 अप्रैल से घोड़े खच्चरों का लाइसेंस बनाने के लिए कैम्प लगाए जाएंगे।
