लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील

भोपाल 

ऐसे लोग जो कोरोना वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं, उन्हें सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के प्रति जागरूक करना शुरू कर दिया है। ब्राह्मण, गुजराती, दिगंबर जैन, स्वर्णकार, राठौर, कुशवाह, सेन, मालवीय सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का काम शुरू किया है। कोरोना से बचाव के लिए मप्र स्वर्णकार समाज कल्याण समिति की ओर से प्रदेश के उन समाज बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा, जो वैक्सीन लगवाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष राजेश वर्मा सोनी ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है, उनका सम्मान 28 मार्च को किया जाएगा। समाज के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

इधर भोपाल नगर निगम के पूर्व महापौर भी सेल्फी पॉइंट में खड़े होकर वैक्सीन लगवाने का दिया संदेश दे रहे हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए संदेश दे रहे हैं। गुरुनानक मंडल द्वारा कैंसर चिकित्सालय में वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। पूर्व महापौर व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा पहुंचे। उन्होंने सेल्फी पॉइंट के बीच में खड़े होकर फोटो खिंचवाया और लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुनानक मंडल के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर राकेश जोशी, महेश मकवाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्घ्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। इसके अलावा अन्य समाज के लोग भी जल्द ही जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। श्री दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि जल्द ही समाज के हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का काम शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *