पशु चोरी रोकने को दिया मांगपत्र
काशीपुर। क्षत्रिय महासभा ने एसएसआई को ज्ञापन देकर पशु चोरी रोकने, पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी हुए पशुओं की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। शनिवार को एसएसआई एनके बचकोटी को दिए ज्ञापन में कहा मौजा गंगुवाला में उनकी पशुशाला से नवंबर से अब तक आठ से अधिक गाय भैंस चोरी हो गई है। पुलिस ने किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 25 मार्च की रात भी पशुशाला का ताला तोड़कर चोरों ने रघुवीर सिंह और उनके भाई रणवीर सिंह की गाय-भैंस चोरी कर ली। दोनों भाइयों की पूर्व में भी दो-दो बार गाय भैंस की चोरी हो चुकी है। लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। यहां आदित्य गहलोत, भीष्म सिंह, राजकुमार सिंह, रघुवीर सिंह आदि रहे।
