2.92 लाख कुंतल गन्ना पेराई के साथ मिल बंद
काशीपुर
चीनी मिल का पेराई सत्र रविवार को विधिवत रूप से समाप्त हो गया। पेराई सत्र में चीनी मिल ने 2 लाख 92 हजार 260 कुंतल गन्ने की पेराई की है। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने कहा चीनी मिल का नवीन पेराई सत्र 24 नवंबर को हवन यज्ञ के साथ शुरू किया था। इस पेराई सत्र में किसानों के सहयोग से मिल ने 2 लाख कुंतल से भी अधिक गन्ने की पेराई की गई। कहा तमाम दिक्कतों के बीच भी किसानों का सहयोग मिल को मिलता रहा। जिस चलते मिल अपना पेराई सत्र सफलतापूर्वक संपन्न करने में कामयाब रही। बताया मिल की रिकवरी और किसानों का बकाया भुगतान कितना है इसकी जानकारी एक या दो दिनों में सामने आ पायेगी। इस दौरान उन्होंने सभी किसानों का सहयोग के लिये आभार जताया।
