जिब्राल्टर में सभी का वैक्सीनेशन

जिब्राल्टर

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बरकरार है। तो वहीं इसी बीच जिब्राल्टर पहला ऐसा देश बन गया है जहां पूरी वयस्क आबादी को वैक्सीन लगा दी गई है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बताया कि इस ब्रिटिश क्षेत्र ने 18 मार्च को यह उपलब्धि हासिल की। जिब्राल्टर की आबादी महज 33,000 है। यहां 4,263 कोरोना मरीज मिले थे जबकि 94 की मौत हो गई थी। मैक हैनकॉक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में इस बारे में बताया, मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि जिब्राल्टर दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने अपनी पूरी वयस्क आबादी के साथ वैक्सीनेशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है। उन्होंने आगे कहा, श्मैं इस संकट के समय में सभी जिब्राल्टर नागरिकों के धैर्य और साहस की तारीफ करता हूं।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा, मैं इससे सहमत हूं कि टीकाकरण कार्यक्रम ब्रिटिश फैमिली ऑफ नेशंस की टीम भावना की बदौलत सफल रहा है। चीफ मिनिस्टर फैबियन पिकार्डो ने टीकाकरण अभियान के लिए यूनाइटेड किंगडम सरकार का आभार व्यक्त किया। जिब्राल्टर की सफलता उस वक्त सामने आई है जब स्पेन और यूरोपीय देशों में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को लेकर उथल-पुथल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *