एनएसएस शिविर के समापन डॉ. रखोलिया सम्मानित

 

लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाने के बाद कई लोगों को सम्मानित किया। एनएसएस की जिला समन्वयक डॉ. सुमन पांडेय के दिशा निर्देशन पर आयोजित शिविर में सुबह शिविरार्थियों ने कलीगांव में स्वच्छता अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र में उपजिला चिकित्सालय के रेडियोलाजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया को सम्मानित किया गया। चम्पावत से आई टीम में शिक्षक संजय जोशी, सुनील जोशी, धर्मवीर, एडवोकेट अमित गड़कोटी, बबीता जोशी आदि ने भजन संध्या का आयोजन किया। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने यातायात और सड़क सुरक्षा संबंधी नियम बताए। शिविर में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. रुचिर जोशी, राजू गड़कोटी, डॉ.कमलेश शक्टा,डॉ. अर्चना त्रिपाठी, एसओ जसवीर सिंह चौहान, रितिक कुमार टम्टा, चन्दकान्त जोशी, रोबिन मेहरा, राजेश गोस्वामी ने विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *