अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन में सिंधु गुप्ता अध्यक्ष, नूपुर गुप्ता सचिव चुनी गई

 

देहरादून। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने अपना दूसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। जिसमें डा. गीता खन्ना अध्यक्ष बाल अधिकार आयोग मुख्य अतिथि व प्रदेश अध्यक्ष रमा गोयल ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें देहरादून शाखा की अध्यक्ष सिंधु गुप्ता, उपाध्यक्ष कल्पना अग्रवाल, सचिव नूपुर गुप्ता, सह सचिव अर्चना सिंघल, कोषाध्यक्ष बबीता गुप्ता चुनी गई।

अर्चना सिंघल ने कलश नृत्य, रीना गर्ग ने मोहे छेड़ो ना नंद के लाला… पर नृत्य किया। मोनिका अग्रवाल ने स्वागतम नृत्य किया। कल्पना अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, रीना गर्ग, बबीता गुप्ता, सोनिका, दीपा ने सामूहिक नृत्य किया। पारंपरिक गणगौर पूजा में मारवाड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए अर्चना यादव (चेयरपर्सन वेदांत एकेडमी), काजोल बेरी (फैशन डिजाइनर), साधना जयराज (पशु प्रेमी वनाधिकार रक्षक), कमलप्रीत कौर (एलईडी बल्ब निर्माता) विमला गोण(बीजेपी नेत्री) को सम्मानित किया गया। देहरादून शाखा की तीन विभिन्न प्रकल्पों की प्रभारी मोनिका अग्रवाल (महिला सशक्तिकरण व बाल विकास), रीना गर्ग(रक्तदान व अंगदान), संगीता अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण रक्षा के लिए चिड़ियों के लिए पानी रखने की परियोजना का शुभारंभ भी किया। सभी से गर्मी के मौसम को देखते हुए अपने-अपने घरों की छत पर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियाओं के लिए जल रखने की प्रार्थना की गई। मौके पर राशि सिंघल, संगीता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सीमा गोयल, मोनिका अग्रवाल, सरिता रानी, शिखा अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन प्रीति गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *