राड़ी के जंगलों में चरवाहा लापता

उत्तरकाशी। राड़ी टॉप घाटी में कफनौल रोड पर बकरी चराने गए लापता चरवाहे का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम दूसरे दिन भी लगातार जंगलों में चरवाहे की ढूंढ में लगी रही। जानकारी के अनुसार लापता चरवाहे के एक मेमने और भेड़ को बाघ ने बुधवार की रात अपना निवाला बना डाला। एसडीआरफ इंस्पेक्टर मोहित रौथाण के नेतृत्व में खोज एवं बचाव टीम राड़ी कफनौल इलाके में दूसरे दिन भी लापता व्यक्ति की तलाश में दिनभर जुटी रही। भितरी गांव के रहने वाले रामपाल ने खोज एवं बचाव टीम को बताया कि वह बीते बुधवार को बकरी चराने साथ गए थे। इस दौरान नाजी सिंह पीछे छूट गया और काफी अंधेरा हो चुका था। तब से घर नहीं पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *