जल निगम के मुख्य अभियंता बने सुभाष चौहान

हल्द्वानी। पेयजल निगम में मंगलवार को अधिकारियों के प्रमोशन और तबादले हुए हैं। कुमाऊं क्षेत्र में सुभाष चौहान को मुख्य अभियंता बनाया गया है। वह अभी देहरादून में निगम के सीजीएम पद पर कार्यरत हैं। मुख्य अभियंता सुनील कुमार पंत के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। साथ ही हल्द्वानी में प्रभारी अधीक्षण अभियंता डीके बंसल और अल्मोड़ा में कार्यरत प्रभारी अधीक्षण अभियंता यके गुप्ता की वर्तमान क्षेत्र में ही एसई पद पर पूर्णकालिक तैनाती कर दी गई है। गंगोलीहाट के ईई अनूप पांडे का एसई पद में प्रमोशन हुआ है, उन्हें गोपेश्वर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *