बेशर्म हो रहा मलाइका व अर्जुन का इश्क

बॉलीवड की गलियों में इश्क मचल उठा और माहौल बेहद दिलकश हो गया। दरअसल, बॉलीवुड में एक रंगारंग पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी को एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने होस्ट किया था। अमृता के घर हाउस पार्टी होस्ट की गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में जिसने सारी लाइमलाइट लूटी वे थे बॉलीवुड के प्यार में डूबे कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। इस पार्टी में सभी का ध्यान सिर्फ और सिर्फ मलाइका और अर्जुन पर था. जहां मलाइका रेड शॉर्ट और ट्रैक जैकेट में ग्लैमरस लग रही थीं तो वहीं अर्जुन कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट में काफी कूल लग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *