झज्जर के गांव दुजाना में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर 30 वर्षीय युवक की हत्या
झज्जर
होली के दिन दुजाना गांव में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या गोलियां मार कर की गई है। मृतक अनिल उम्र करीब 30 वर्ष दिल्ली में गेस्ट टीचर के पद पर लगा हुआ था । जो की कल ही अपने घर पर आया था। कुछ समय पहले तक चिकन कॉर्नर बलजीत की दुकान पर बैठा था।
इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन नौजवान लड़के आए। जिसमें से एक बाइक पर रह गया और दो ने चिकन कॉर्नर मैं आकर अनिल को दो गोली मारी। अनिल अपने बचाव के लिए चिकन कॉर्नर से बाहर निकलकर पीछे की ओर भाग गया। वहां पर पहुंच उसको कई गोलियां मारी गई। जिस की मौके पर ही मौत हो गई।
अज्ञात बाइक सवार तीनों मौके से भाग गए। पुलिस की विभिन्न टीम मौके पर मौजूद है। अभी तक हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है और गांव में हत्घ्या किए जाने से तनाव की स्थिति बनी हुई है।
