19 को जसपुर में होने वाली हिन्दू पंचायत स्थगित
हरिद्वार। 19 जून को ऊधमसिंह नगर के जसपुर में होने वाली हिन्दू पंचायत की अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। काली सेना के संस्थापक अध्यक्ष और शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू पंचायत को अभी रोका गया है, लेकिन वह आने वाले समय में इस कार्यक्रम को दोबार करेंगे।
पत्र में आनंद स्वरूप ने कहा कि अभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ है। विश्व हिन्दू परिषद का कार्यक्रम हुआ। बजरंग दल ने भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है। लेकिन इनको किसी की परमिशन की आवश्यकता नहीं पड़ी। काली सेना को अनुमति की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि क्या यह माना जाए कि इस देश में केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके अनुषांगिक संगठन ही कोई कार्यक्रम कर पाएंगे? क्या इनके अतिरिक्त अन्य हिंदूवादी संगठनों का अस्तित्व मिटा देना ही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने ने कहा कि अभी कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में वह पूरे उत्तराखंड में हिन्दू पंचायत को करेंगे।
