योगाभ्यास सत्र का किया आयोजन

पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सत्र में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारी ऑनलाइन व ऑफलाइन योगाभ्यास कर रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. विद्या राय के निर्देश पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में हिमालयन गढ़वाल विवि पोखड़ा में योग विभाग के डा. दीपक कुमार व जन्मेजय छात्रों को योग, प्राणायाम, सूर्यनमस्कार, ध्यान की क्रियाओ का अभ्यास करा रहे हैं। पीटीए के उपाध्यक्ष वीरेंद्र ‌सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को शारीरिक व मानसिक रुप से मजबूत बनाते है। असिस्टेंट प्रोफसर आशा आर्य का संचालन करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि छात्रों को विविध ग‌तिविधियों से जोड़कर बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जाय। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, मोनिका रावत, राहुल, कुसुम, हेमलता, चंडी प्रसाद खंडूड़ी, प्रदीप कुमार, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *