विक्रम भारती हत्याकांड: फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये

विकासनगर। विक्रम भारती हत्याकांड की जांच कर रही कालसी थाना पुलिस व फॉरेंसिक जांच टीम ने गुरुवार को घटना स्थल का दौरा किया। हालांकि घटना स्थल पर खून के धब्बे नहीं मिले। लेकिन फॉरेंसिक जांच टीम ने जांच के लिए कुछ नमूने आदि एकत्र किए हैं। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर पटवारी चौकी से करीब पचास मीटर दूर एक गली में आठ जून की रात को कुछ लोगों ने कुरोली निवासी विक्रम भारती की बुरी तरह से पिटाई कर फेंक दिया था। सुबह नौ बजे दूध बांटने जा रहे दूधिया ने विक्रम भारती को रास्ते में तड़पता देखा तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। गांव के लोग व राजस्व पुलिस विक्रम भारती को अस्पताल ले गए। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्व पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। मामले की जांच जिलाधिकारी देहरादून ने कालसी पुलिस को स्थानांतरित कर दी है। मामले की जांच में जुटी कालसी पुलिस गुरुवार को फॉरेंसिक टीम के साथ साहिया घटना स्थल पर पहुंची। जहां मौके से फॉरेंसिक टीम ने कुछ नमूने लेने के साथ ही साक्ष्य जुटाये। इस मामले में पुलिस घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई। एसओ कालसी अशोक राठौर ने कहा कि हत्याकांड के मामले में साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए धरपकड़ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *