अल्मोड़ा। नगर के साईं बाबा मंदिर के पास स्थित ओम योग क्लासेज में आयोजित शिविर में प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक हिना मलवाल ने कहा कि नियमित योग से ही निरोगी काया प्राप्त की जा सकती है। प्रतिभागियों को वज्रासन, सुखासन, सिद्धासन, पद्मासन आदि का अभ्यास कराया गया।