सांड से टकराई तेज रफ्तार कार, 7 घायल

रुद्रपुर। बीते शुक्रवार की रात को बरेली शादी समारोह से हल्द्वानी लौट रही एक कार के किच्छा हल्द्वानी मार्ग पर आनंदपुर मोड़ के पास आवारा सांड से टकराने से कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उनके पीछे आ रहे साथियों के द्वारा हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीते शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे बरेली मैं एक शादी समारोह से हल्द्वानी लौट रहे कार संख्या यूके 04एए 7560 आनंदपुर मोड़ के समीप एक आवारा सांड से टकरा गई। कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि वह सांड से टकराने के बाद बिजली के एक पोल से टकरा गई जिससे बिजली का पोल टूट गया और उसके बाद करपटें खाते हुए कार विपरीत दिशा में सड़क किनारे स्थित ईंट के चट्टे पर जाकर रुक गई। घटना के वक्त कार में दो बच्चे वह पांच बड़े समेत कुल 7 लोग सवार थे। जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह कार से बाहर निकाला तब तक पीछे से आ रही उनकी साथी कार चालकों ने अपने वाहन से सभी घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल मैं भर्ती कर दिया है। जबकि घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त अत्यधिक गर्मी होने के कारण स्थानीय निवासी सड़क किनारे बैठे हुए थे जो दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। जबकि इस हादसे में गाड़ी से टकराए आवारा सांड की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *