लोडर दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर घायल

विकासनगर।

कोरूवा-क्वारना मोटर मार्ग पर च्याया खेडा के पास एक लोडर अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में लोडर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चकराता पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल को सीएचसी साहिया पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
कालसी चकराता स्टेट हाईवे पर कोरूवा से क्वारना जाने वाले मार्ग पर एक लोडर क्वारना से चकराता के लिए आ रहा था। करीब साढ़े नौ बजे च्याया खेडा के पास लोडर अनियंत्रित हो गया। जिससे लोडर करीब दो सौ मीटर दूर गहरी खाई में जा गिरा। लोडर सवार एक व्यक्ति टीकम सिंह (60 वर्ष) पुत्र रतिराम निवासी मगरौली तहसील चकराता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक जितेंद्र (28 वर्ष) पुत्र दासीदास निवासी क्वारना गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची चकराता पुलिस व एसडीआरएफ ने घायल चालक जितेंद्र को सड़क तक पहुंचाकर एक सौ आठ सेवा से साहिया अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। राजस्व पुलिस और चकराता पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। नायब तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *