धूमधाम से किया गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन

विकासनगर। हरबर्टपुर मंदिर में विराजमान गणपति बप्पा का शुक्रवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। श्रद्धालु नाचते गाते हुए नगर से शोभायात्रा निकालते हुए रामपुर मंडी स्थित यमुना तट पर पहुंचे, जहां गणपति बप्पा के जयकारों के साथ भक्तों ने श्रद्धा भाव से मूर्ति विसर्जित की गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए खूब आनंदित हो रहे थे। गणेश चतुर्थी पर मंदिर में गणपति बप्पा की स्थापना विशेष मंत्रों के साथ की गई थी। शुक्रवार को शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु आचार्य जिनेंद्र शर्मा के भजनों पर झूमते रहे। आचार्य ने बताया कि गणपति बप्पा सुखकर्ता और दुखहर्ता हैं। इस भावना के साथ उन्हें उनके भक्त घर में धूमधाम से लेकर आते हैं, तो भक्तों को विश्वास होता है कि जब गणपति घर से विदाई लेंगे तो घर के सारे दुख और संकट हर कर अपने साथ ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *