मादक पदार्थों पर कार्रवाही में एक साल में 77 तस्करों की गिरफ्तारी
अल्मोड़ा। मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। जिले भर में पुलिस ने बीते एक साल में 70 मामलों में 77 तस्करों की गिरफ्तारी की है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में पुलिस अपराधों को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। अकेले अल्मोड़ा जिले में ही इसी साल अब तक बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े जा चुके हैं। इस साल अब तक अल्मोड़ा जिले में पुलिस ने ऐसे अपराधों के 70 अभियोग दर्ज किए हैं। इन मामलों में 77 तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं।
