हर महीने हो पर्यटन से जुड़ी गतिविधि: डीएम

पौड़ी। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने पर्यटन कार्यालय व गढ़वाल मंडल विकास निगम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साहसिक खेल सामाग्री का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी को समय-समय पर साइकिल दौड़ का आयोजन करने के निर्देश दिए। इससे स्थानीय युवा साइकिलिंग दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाए। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम के कमरों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जहां- जहां कमरों में मरम्मत कार्य करना है उसके लिए डीपीआर तैयार करें। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। डीएम ने जिला पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए हर महीने पर्यटन से जुड़ी गतिविधि का आयोजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों की भी रुचि बढ़ेगी। जिले के विभिन्न स्थानों व प्रसिद्ध स्थलों पर साइकलिंग दौड़ का आयोजन भी किया जाए। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम गृह आवास में जिले के पर्यटक स्थलों की सूची भी लगाने के निर्देश दिए। जिससे राज्यों व देश विदेशों से आने वाले पर्यटकों को आसानी से पर्यटक स्थलों की जानकारी मिल सके और वे उस स्थलों का लुफ्त उठा सकेंगे। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *