फिजियोथैरेपिस्ट एसो. के शिविवर में 30 यूनिट रक्तदान
देहरादून। फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो। डॉ। हेमचंद्र पांडे, दून अस्पताल के एमएस डा। केसी पंत, ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ। मिनाली रजा व डॉ नितेश गुप्ता ने शुभारंभ किया। इस दौरान रक्तदान को 60 लोगों ने पंजीकरण कराया, लेकिन तकनीकी कारणों से 30 लोगों ने रक्तदान किया। उत्तराखंड फिजियोथैरेपी एसोसिएशन के संरक्षक डा। एसके त्यागी, अध्यक्ष डॉ। प्रभात बालोदिया, सचिव डॉ। भरत मेहरा, संयुक्त सचिव डॉ सनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ। योगेश डंगवाल, डॉ। असलम, डॉ संदीप खन्ना, एसबीएस विवि के डीन डॉ। मनीष अरोरा आदि मौजूद रहे। युवा माधव त्यागी ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। रूड़की अस्पताल की एलएमओ डॉ गार्गी त्यागी, डीसी उनियाल, मेघा आनंद, बलवंत बिष्ट, संजय गुप्ता, आभा बर्थवाल , सोनू, लक्ष्मी भंडारी, रोहित अरोरा, अनिल सिंह, केडी शर्मा, संतोष, पंकज, विनीता आदि ने रक्तदान किया।
