भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया सीएम का जन्मदिन
ऋषिकेश
ऋषिनगरी में भाजपाइयों ने सीएम तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। विभिन्न जगहों पर भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर सीएम के दीर्घायु की कामना की। शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भाजपाइयों ने मरीजों को फल वितरित किए। टीकाकरण के लिए लगी लाइन में लोगों को पानी की बोतल बांटी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत की अगुवाई में भाजपा 2022 में फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, सुमित पंवार, अनिता तिवाड़ी, ऊषा जोशी, मोनिका गर्ग, सचिन अग्रवाल, नितिन सक्सेना, हरिशंकर प्रजापति, अनुराग पयाल, प्रकाश धींगड़ा, जगावर सिंह, अविनाश अग्रवाल, गंभीर सिंह मेवाड़ आदि उपस्थित थे। स्वर्गाश्रम में भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा के नेतृत्व में संत सेवा घाट पर पहुंचकर दुग्धाभिषेक किया। ्मौके पर देवेंद्र पयाल, अशोक भंडारी, गोपाल अग्रवाल, अशविनी गुप्ता, मनीष राजपूत, नवनीत राजपूत, अशोक अग्रवाल, सचिन चोपड़ा, महंत प्रभुदास, विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, मंजू कंडवाल, दुर्गा डोबरियाल, मीना श्रीवास्तव, बाला देवी, सुरजीत राणा, राजीव भंडारी, धर्मेंद्र बिष्ट, सुरेश प्रजापति, दीपू रावत आदि उपस्थित थे। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता डोईवाला ने अग्रवाल धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सरकार के जन्मदिन पर पूजा अर्चना कर उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पंडित रमेश, पंडित संदीप भारद्वाज, पंडित दीपक सुंद्रियाल, आशा कोठारी, हरीश कोठारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, सुषमा देवी आदि उपस्थित थे। लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर में भाजपाइयों ने हवन यज्ञ कर सीएम के दीर्घायु की कामना की। मौके पर राजपाल सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र सिंह पंवार, पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार, सभासद नरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय ठाकुर, सविता पंवार, कमल गोला, सुंदर लोधी, मनवीर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
