जून का मानदेय नहीं मिलने से अतिथि शिक्षक नाराज
बागेश्वर। जनपद में अतिथि शिक्षकों को जून का वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं समेत वेतन दिए जाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग माने जाने की अपील है। ज्ञापन में रेनू पांडे, कुलदीप वर्मा, दीपक भंडारी, गौरव कांडपाल, रश्मि पांडे, सरित जोशी, कन्हैया वर्मा, गणेश रावत, पंकज लोहनी, रेखा आर्या, लक्ष्मी मेहरा आदि के हस्ताक्षर हैं।
