दिनदहाड़े स्कूटी चोरी
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में इन दिनों चोरी की घटना फिर बढ़ने लगी है। नुमाइशखेत से लोनिवि निवासी पकंज कुमार की स्कूटी संख्या यूके-02-3331 चोरी हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर दिनदहाड़े वाहन चोरी होने से लोग दशहत में हैं। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने तथा बाहरी क्षेत्र से आने वालों का सत्यापन करने की मांग की है।
