कनेक्टिविटी और अंडरपास की मांग को धरना रहा जारी

ऋषिकेश

मोतीचूर फ्लाईओवर पर हरिपुरकलां के लोगों का आठवें दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शनकर जल्द कनेक्टिविटी और अंडरपास की मांग की। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने कहा कि रेलवे विभाग ने पुराने मार्ग पर फाटक को आवाजाही के लिए बंद करने के नोटिस जारी कर दिया हैं। ग्रामीणों को सिर्फ सप्तऋषि तिराहे से ही कनेक्टिविटी दी गई है। जिससे ऋषिकेश की ओर जाने वाले लोगों को डेढ़ किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने कहा कि संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामवासियों की सुध तक नहीं ले रहे। चेताया कि फ्लाईओवर से कनेक्टिविटी व अंडरपास नहीं बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में आप पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला, ग्राम पंचायत सदस्य पूजा गवाडी, सुधा भट्ट, सतीश बड़थ्वाल, अमृतपाल सिंह सिसोदिया, ऋषिराज कुकरेती, सुयश कुकरेती, मधुर शर्मा, राजेश भारद्वाज,धर्मेंद्र गवार्डी, मनोज शर्मा, सुरेंद्र रयाल, सावित्री शर्मा, रीता देवी, जमुना देवी, दीपक पंत, अशोक रयाल, सुधीर ध्यानी, जोगिंदर यादव, अतुल भट्ट, अजय रावत, विनय कुमार थापा, आशीष टमटा, शिवानी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *