7000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

चमोली। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। शनिवार को पूरे जनपद में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने भव्य जन जागरूकता रैली निकालकर सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में 7000 से अधिक छात्र छात्राओं ने एक साथ तिरंगा रैली निकाली। गोपीनाथ मंदिर से अपने-अपने विद्यालयों तक गाजे-बाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली। छात्रों ने अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश भक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारों के नारे लगाए। यात्रा में शामिल छात्रों ने सभी से घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। तिरंगा रैली में बड़े आकार का राष्ट्रीय ध्वज आकर्षक का केंद्र रहा। चमोली जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर तिंरगा अभियान को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है और ग्रामीण अपने घरों में तिरंगा झंडा लगा रहे है। अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीयता जागृत करने का महापर्व है। इसे पूरी श्रद्धा के साथ मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *