गोपेश्वर में नगरपालिका ने लगाया 51 फिट ऊंचा तिरंगा

चमोली। चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सबसे ऊंचा 51 फिट तिरंगा लगाया गया है । नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने बड़ी संख्या में जुटे गणमान्य लोगों और पालिका पार्षदों, नागरिकों और नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी में तिरंगा स्तंभ की पूजा के बाद 51 फिट ऊंचे तिरंगे को स्थापित किया । शनिवार को गरिमामय कार्यक्रम में तिरंगा स्थापित किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सिंह सजवाण, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी , नगरपालिका के पार्षद , और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *