भाकियू 25 से करेगी धरना प्रदर्शन शुरू

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के छापों के नाम पर किसानों और आम लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया गया। बैठक में गन्ना मूल्य को लेकर भी चर्चा हुई। 25 अगस्त से रुड़की एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। एक सितंबर को महापंचायत आयोजित होगी। मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी परिषद स्थित भाकियू कार्यालय पर किसानों की बैठक हुई। ऊर्जा निगम की विजिलेंस की छापामार कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया। कहा गया कि विजिलेंस द्वारा आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। घरेलू बिजली 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से की जाए। साथ ही सिंचाई के लिए किसानों को निशुल्क बिजली दी जाए। गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की। 25 अगस्त से रुड़की एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। साथ ही एक सितंबर को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। आरोप लगाया कि जांच के नाम पर सीपीयू लोगों को परेशान कर रही है। बैठक की अध्यक्षता लालू सिंह, संचालन प्रदेश महासचिव चौधरी रवि कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *