आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग

पौड़ी। सीटू से संबंद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री-सेविका कर्मचारी यूनियन का जिला अधिवेशन 21 व 22 अगस्त को पौड़ी में किया जाएगा। यूनियन की पदाधिकारियों ने कहा कि सम्मेलन में न्यूनतम वेतन देने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित विभिन्न मुददों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बुधवार को आयोजित यूनियन की बैठक में जिलाध्यक्ष मंजू उनियाल, सचिव शांति बिष्ट ने कहा कि पिछले लंबे समय से न्यूनतम वेतन 21 हजार करने, कोर्ट के आदेश के तहत ग्रेजुटी देने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, आईसीडीएस का निजीकरण बंद करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महीने के पहले सप्ताह में मानदेय देने, पदोन्नति व पेंशन लागू करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि अधिवेशन में इन मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नीमा रावत, शिखा कोहली, गिन्नी डंगवाल, आराधना, रेखा चौहान, सीटू के जिलामहामंत्री देवानंद नौटियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *