जन्माष्टमी पर होंगे कार्यक्रम
पौड़ी। जन्माष्टमी पर गुरुवार को पुलिस लाइन पौड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन पौड़ी में हर साल की तरह इस बार भी शाम साढ़े सात 7 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकगायक रोहित चौहान, लोकगायिका पूनम सती द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
