पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त, टैंकर से पानी पहुंचाया
श्रीनगर गढ़वाल। जल संस्थान देवप्रयाग द्वारा आपदा के दौरान पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने पर सड़क मार्ग वाले स्थानों पर पानी के टैंकरों के जरिए ग्रामीणों को पानी मुहैया कराया गया। जबकि क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं पर अस्थाई तौर पर ठीक कर पानी सुचारू किया गया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने बताया कि उलाणा और पारकोट पेयजल योजना को अस्थाई तौर पर ठीक कर पानी सुचारू किया गया। जबकि मोलधार, सरमोली, जाखी, गवाणा, कपरोली आदि गांवों में पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कीर्तिनगर के अन्तर्गत 22 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थी। जबकि नरेन्द्रनगर के तहत 9 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गयी थी। जिन्हें ठीक करने के लिए विभाग जुटा है। जिसमें कई योजनाएं ठीक कर पानी सुचारू कर दिया है। जबकि सड़क वाले स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया गया।
