बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

नई टिहरी। एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया बीती 28 जुलाई को खारास्रोत मुनिकीरेती में दुर्घनाग्रस्त हुई बस को लेकर मजिस्ट्रेटी जांच की जानी है। बस में 73 सवारियां थी। जिसमें एक महिला की मौत भी हुई थी। दुर्घटना के सम्बंध में किसी को यदि कोई जानकारी हो या कोई जानकारी देनी हो तो नरेंद्रनगर एसडीएम कार्यालय में आकर जानकारी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *