शराब की ओवर रेटिंग पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई

अल्मोड़ा। ओवर रेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग की टीम ने नगर में विदेशी मदिरा की दुकान में छापा मारा। ओवर रेट में मदिरा बिक्री होने की पुष्टि पर विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को भेजी है। नगर में ओवर रेट पर मदिरा की शिकायतें मिलने पर शनिवार आबकारी निरीक्षक, रानीखेत महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने नगर में विदेशी मदिरा की दुकान में ओवर रेट चेक करने के उद्देश्य से गोपनीय खरीदारी कराई। जिस पर विक्रेता द्वारा मैकडावैल व्हिस्की के पव्वे पर निर्धारित दर से 10 रुपये अधिक वसूले गए। ओवर रेट मदिरा की बिक्री होने की पुष्टि पर विभाग द्वारा संबंधित के खिलाफ आबकारी नीति के सुसंगत प्रावधानों के तहत मामला पंजीकृत कर रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को प्रेषित की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *