धरमपाल बने मजदूर यूनियन के अध्यक्ष

अल्मोड़ा। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन उत्तरांचल प्रदेश, रानीखेत शाखा इकाई की आम बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जल निगम कार्यालय घिंघारीखाल में आयोजित बैठक में नई शाखा कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से धरमपाल अध्यक्ष, लाल सिंह उपाध्यक्ष, किशोर सिंह सचिव और आनंद सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव जनपद सचिव कृपाल सिंह बोरा की अध्यक्षता एवं देखरेख में संपन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *