ग्रामीणों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ

ऋषिकेश। नालंदा शिक्षण संस्थान में आयोजित चिकित्सा शिविर का ग्रामीणों ने लाभ उठाया। चिकित्सकों ने इन दिनों हो रही संक्रामक बीमारियों और डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। रविवार को श्यामपुर स्थित नालंदा शिक्षण संस्थान में श्री गुरु मंगल सर्वजना अस्पताल खदरी की ओर से आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ शिक्षण संस्थान के प्रमुख महावीर उपाध्याय ने किया। अस्पताल के फिजिशियन डा. महादेव काला ने कहा कि इन दिनों संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। बीते माह सर्वाधिक मामले संक्रामक बुखार के रहे हैं। वायरल फीवर के बाद रोगियों में ब्रोंकाइट्स की समस्या बढ़ी है। ऐसे में नमक, हल्दी या बिटाडीन के गरारे अत्यंत लाभकारी हैं। वर्तमान में मौसम बदलने के कारण डेंगू जैसे मामले भी हर रोज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। डेंगू का मच्छर दो से ढाई फुट तक उड़ता है, इसलिए हमेशा फुल बाजू के कपड़े ही इन दिनों पहनने चाहिए। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. विजय कुमार दंत रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणीति दास, जनरल मेडिशन डॉ. शीतल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार ने शिविर में पहुंचे लोगों की जांच कर उचित सलाह व निशुल्क दवाइयां दीं। मौके पर समाजसेवी विनोद जुगलान, मेडिकल स्टाफ तानिया, शिवांगी,मीना, सौरभ श्रीवास्तव, विनोद पंवार, मधु, शकुंतला जोशी, रविन्द्र कुकरेती, रोशन उपाध्याय, संजय उपाध्याय, देवानन्द थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *