नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

हल्द्वानी। 2621 पदों पर वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों का आंदोलन जारी हैं। मंगलवार को बुद्धपार्क में आयोजित सभा में अध्यक्ष बबलू ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में नर्स टेक्नीशियन समेत कई पद रिक्त हैं। फिर भी बेरोजगारों से कोरे वादे किए जा रहे हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मुकेश लसपाल, गौरव उप्रेती, दीपक मनकोटी, हिना, मनीषा, रघुवीर सिंह, भगवती प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *