राकेश बिनवाल ने किया डाक अधीक्षक का पदभार ग्रहण
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बीते गुरुवार को जिले के प्रधान डाकघर में राकेश कुमार बिनवाल ने डाक अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह नैनीताल में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने कहा लोगों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पदभार ग्रहण करने पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
