मकतब-ए-सईदिया में छात्र-छात्राओं को नवाजा
देहरादून। आजाद कॉलोनी के मकतब-ए-सईदिया में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। सईदिया मस्जिद के इमाम मुफ्ती अयाज अहमद जामई ने कहा कि कुरान इंसान को सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है। मानव जीवन में अच्छे आचरण एवं बेहतर जिंदगी के लिए कुरान पर अमल जरूरी है। कहा कि जैसे इंसान को अपने दुनियावी जीवन के लिये आधुनिक शिक्षा की जरूरत है, ऐसे ही आखिरत के लिए धार्मिक शिक्षा का प्राप्त करना और उस पर अमल करना भी जरूरी है। उन्होंने परिजनों से बच्चों को दुनियावी एवं दीनी तालीम दिलाने की अपील की। इस मौके पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जमीयत के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, प्रवक्ता मौहम्मद शाहनजर, कांग्रेस नेता तौफीक खान, मुतवल्ली हाजी शमशाद, हाजी सलीम, तौसीफ खान, डॉ. असरार अहमद, कारी आरिफ, कारी फरहान मलिक, कारी इरफान, शादाब आदि मौजूद रहे।
