संदिग्ध हालत में नाबालिग लापता

रुड़की। कस्बे की नाबालिग संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काफी समय से कस्बे में निवास कर रहे परिवार की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उनकी नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी काफी जगह तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *